
अफगानिस्तान: काबुल के पास तीन धमाकों से दहला स्कूल, कई जख्मी
AajTak
Blasts in Afghanistan: काबुल के पास आज तीन धमाके हुए हैं. ये धमाके वहां अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पास मौजूद एक स्कूल आज मंगलवार को तीन धमाकों से दहल उठा. ये धमाके काबुल के पास अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. काबुल पुलिस के मुताबिक धमाके काबुल के शिया हजारा बहुल इलाके में हुए हैं.
बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबानी राज कायम होने के बाद वहां के हालात बदतर बने हुए हैं. खाने-पीने की चीजों सहित अफगानिस्तान में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है. इन मुसीबतों के बीच वहां धमाकों के मामले भी सामने आते रहते हैं.
अफगानिस्तान में कब-कब हुए धमाके
तालिबानी कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट के पास हुए थे धमाके
बता दें कि अफगानिस्तान में इस वक्त तालिबान का शासन है. तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास तीन धमाके हुए थे. इन धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. 120 से अधिक लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 13 अमेरिकी कमांडो भी थे. एक धमाका एयरपोर्ट के अब्बे गेट पर हुआ था, जबकि दूसरा एयरपोर्ट के पास बने बैरन होटल के नजदीक हुआ था. इसी होटल में ब्रिटेन के सैनिक ठहरे हुए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











