
अपहरण कर नाबालिग से रेप, 3 साल बाद दरिंदे को मिली 10 साल कैद की सजा
AajTak
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने मंगलवार को 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2021 का है. अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत ने मंगलवार को 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2021 का है. अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने आरोपी कल्लू को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है. 25 जनवरी 2021 को गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 49 थाने में एक शख्स ने आरोपी कल्लू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उसने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था.
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए पुलिस ने पीड़िता को छुड़ा लिया था. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कल्लू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था.
बताते चलें कि जुलाई महीने में अदालत ने एक तीन साल पुराने रेप केस में दोषी को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी. इसके साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. दोषी ने साल 2021 में इस वारदात को अंजाम दिया था. उस वक्त पीड़िता की उम्र 14 वर्ष थी और वो कक्षा 9 की छात्रा थी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विकास नागर ने आरोपी प्रशांत कुमार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अवैध संभोग के लिए किसी महिला का अपहरण करना) और पॉक्सो एक्ट की की धारा 4 (यौन उत्पीड़न) के तहत दोषी ठहराया था. इसके बाद सजा का ऐलान किया गया.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता की दुकान के पास ही प्रशांत एक कपड़े की दुकान में काम करता था. इस वजह से दोनों के बीच पहले से जान पहचान थी. एक दिन प्रशांत उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. पीड़िता के पिता ने एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








