
अपर्णा यादव बोलीं- राष्ट्रवाद की वजह से थामा BJP का हाथ, इस पार्टी ने देश को बचाया
AajTak
अपर्णा यादव ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ संबोधन शुरू किया. उन्होंने कहा मैं एक ही बात कहना चाहती हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कि उन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका दिया. मैंने राष्ट्रवाद के चलते ये पार्टी ज्वाइन की है. भाजपा वो पार्टी है जिसने देश को बचाया है.
हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने रविवार को लखनऊ में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शिरकत की. यहां कांग्रेस छोड़कर बीजेपी (BJP) का दामन थामने वाली रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह भी मौजूद रहीं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










