
'अपराध का राजनीतिकरण आदत बन गई है,' केजरीवाल की चिट्ठी का LG ने दिया जवाब
AajTak
दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले सीएम केजरीवाल के लेटर पर अब एलजी वीके सक्सेना ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पद संभालने के पहले दिन से ही दिल्ली में अपराध नियंत्रण मेरी प्राथमिकता रहा है. मैं पुलिस आयुक्त के साथ नियमित रूप से दिल्ली की पूरी व्यवस्था की समीक्षा व निगरानी करता हूं. उन्होंने अपराध के राजनीतिकरण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि इससे कोई समाधान नहीं निकलता.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में बढ़ते क्राइम पर सवाल उठाते हुए एलजी वीके सक्सेना को एक लेटर लिखा था. अब एलजी ने केजरीवाल को एक लेटर लिखा है. उन्होंने मंगलवार देर शाम पत्र लिखकर अपराध के राजनीतिकरण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि इससे कोई समाधान नहीं निकलता. सतर्कता के बावजूद अपराध की घटनाएं हो रही हैं.
एलजी ने लेटर में कहा- मैं इस अवसर पर यह भी उजागर करना चाहता हूं कि अपराध का राजनीतिकरण करना इन दिनों लगभग एक आदत बन गया है जबकि यह कोई समाधान नहीं देता है. यह पीड़ित और उनके परिवार को अपराध को प्रोत्साहित करने के अलावा, परिहार्य पीड़ा पहुंचाता है."
दरअसल केजरीवाल ने 19 जून को सक्सेना को एक पत्र लिखा था, जिसमें क्राइम में खतरनाक उछाल पर का मामला उठाया गया था. साथ ही उन्होंने एलजी और कैबिनेट के साथ एक बैठक का सुझाव भी दिया था. एलजी ने कहा कि मीडिया गैलरी का फायदा उठाने के लिए आपके और आपकी पार्टी के लिए राजनीतिक अवसर पैदा करने के बजाय एक सार्थक चर्चा के लिए आपका और आपकी मंत्रिपरिषद का मुझसे मिलने के लिए वास्तव में स्वागत है.
एलजी ने कहा, "हाल में हुए जघन्य अपराध जैसे कि एक लड़की को उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा मार डाला गया, उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए. एक लड़की को सबसे सामने एक युवक ने चाकू से हमला कर मार डाला और कोई भी उसे बचाने नहीं आया. एक लड़की को कार से कई किमी तक घसीटा गया. यह न केवल अपराध की प्रकृति बल्कि अपराध के प्रति समाज के दृष्टिकोण में भी एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं."
अपराधियों के प्रोफाइल पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में अपराधी 30 साल से कम उम्र के थे, जिनका कोई गंभीर आपराधिक इतिहास नहीं था. उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि 2012 में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुष्कर्म का मुद्दा आपने राजनीतिक रूप से तत्कालीन मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के लिए उठाया था. यह आपके लिए एक आंख खोलने वाला और अंतरात्मा की दस्तक के रूप में काम करेगा."
उन्होंने कहा कि अपना पद संभालने के पहले दिन से ही दिल्ली में अपराध एवं इसका नियंत्रण मेरी प्राथमिकताओं में सबसे उपर रहा है. मैं पुलिस आयुक्त के साथ नियमित रूप से दिल्ली की पूरी व्यवस्था की समीक्षा व निगरानी करता हूं. पुलिस आयुक्त व विशेष आयुक्तों के साथ साप्ताहिक बैठकें करता हूं. इसके अलावा उपायुक्तों से भी समय-सयम पर बैठकें करके सारी स्थिति का जायजा लेता रहता हूं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







