
अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची टीम, चाकू से किया हमला… दो पुलिसकर्मी घायल
AajTak
बिहार के गोपालगंज में एक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला किया गया है. इस वारदात में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य पुलिस कर्मियों ने हत्या के मामले में फरार अपराधी को धर दबोचा. मामला मौनिया चौक के पास का है.
बिहार के गोपालगंज शहर के मौनिया चौक के पास हत्या के मामले में फरार एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम पहुंची. इस दौरान अपराधी ने चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. वारदात में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि, इस दौरान अपराधी फरार होने में कामयाब नहीं हो सका. टीम में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने अपराधी को दौड़ाकर धर दबोचा. घायल पुलिसकर्मी अभिषेक कुमार और महम्मदपुर थाने के चौकीदार छोटेलाल राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें- जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए खरीदा कट्टा, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार
इस घटना के दौरान कुछ समय तक अफरा-तफरी मच गई थी. घायल पुलिसकर्मी अभिषेक कुमार का कहना है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हत्याकांड के मामले में फरार एक अभियुक्त शहर में घूम रहा था. इसी दौरान महम्मदपुर थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, जिसके सहयोग के लिए नगर थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे.
उस अपराधी को जैसे ही दबोचा गया, वैसे ही उसने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में मैं और महम्मदपुर थाने के चौकीदार घायल हो गए. हालांकि, मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा करके उसे धर दबोचा.
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई आपराधिक मामले- एसडीपीओ

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











