
अपने Android स्मार्टफोन के साथ नहीं करें ये 5 गलतियां, मोबाइल हो जाएगा खराब
AajTak
Smartphones पर अगर आप भी जाने-अनजाने में ये गलतियां करते हैं तो आपको सतर्क होने जाने की जरूरत है. यहां पर ऐसे ही कुछ कॉमन मिस्टेक्स के बारे में बता रहे हैं.
Smartphones अब काफी जरूरी डिवाइस बन चुका है. इसके जरिए कई टास्क को परफॉर्म किया जा सकता है. सुबह उठाने के लिे अलार्म से लेकर दोस्तों से चैटिंग तक आप स्मार्टफोन के जरिए कर सकते हैं. लेकिन, कुछ गलतियों की वजह आपके स्मार्टफोन की लाइफ कम हो जाती है. यहां पर आपको कुछ ऐसी ही गलतियां बता रहे हैं जो आप अपने स्मार्टफोन के साथ ना करें.
गलत चार्जर का यूज करना
कई लोग फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज कर लेते हैं. उन्हें लगता है कि अगर केबल कनेक्टर उनके फोन के साथ फिट हो रहा है तो ये ठीक है. लेकिन, फोन को जहां तक संभव हो ओरिजिनल चार्जर या सपोर्टेड चार्जर के साथ ही चार्ज करें. कभी भी सस्ते चार्जर का यूज ना करें. ट्रस्टेड ब्रांड के चार्जर को ही खरीदें.
ये भी पढ़ें:- सावधान! इन Android Apps को तुरंत करें फोन से डिलीट, चुरा लेते हैं Facebook पासवर्ड और दूसरी डिटेल्स
Google Play Store के अलावा दूसरी वेबसाइट्स से ऐप डाउनलोड करना
कुछ यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर ऐप ना उपलब्ध होने पर किसी भी थर्ड पार्टी ऐप स्टोर या वेबसाइट से ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं. कई लोग मोडेड ऐप के लिए ऐसा करते हैं. लेकिन, ये ऐप्स मैलवेयर इंफैक्टेड हो सकते हैं और आपके फोन के साथ-साथ आपको भी फाइनेंशियली नुकसान पहुंचा सकते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












