
अपने मोहल्ले की स्वच्छता पर भी ध्यान देना पड़ेगा, देखें Mohan Bhagwat का संबोधन
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस आज (शुक्रवार) अपना 96वां स्थापना दिवस मनाया. हिंदी तिथि के मुताबिक विजयादशमी के दिन ही 1925 में आरएसएस की स्थापना हुई थी. इस अवसर पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मोहन भावत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया. अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि कि हमें प्लास्टिक का यूज कम से कम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिसे हम सिंगल यूज प्लास्टिक कहते हैं उसे जीवन से हटाने की बारी आ गई है. उन्होंने स्वच्छता पर बात करते हुए कहा कि अपनी और अपने घर की स्वच्छता तो हम देख लेंगे लेकिन अपने मोहल्ले की स्वच्छता पर भी ध्यान देना पड़ेगा. देखें और क्या बोले मोहन भागवत.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











