
अपने कुत्तों को बचाने के लिए अकेले खूंखार भालू से भिड़ गई लड़की, VIDEO वायरल
AajTak
अमेरिका में रहने वाली एक 17 साल की लड़की का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. हेली मोरिनिको नाम की ये लड़की अपने कुत्तों को बचाने के लिए एक खूंखार भालू से भिड़ गई थी और वो अपने कुत्तों को बचाने में भी कामयाब रही.
अमेरिका में रहने वाली एक 17 साल की लड़की का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. हेली मोरिनिको नाम की ये लड़की अपने कुत्तों को बचाने के लिए एक खूंखार भालू से भिड़ गई थी और वो अपने कुत्तों को बचाने में भी कामयाब रही. (फोटो क्रेडिट: bakedlikeapie इंस्टाग्राम) दरअसल ये मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ खाने की तलाश में काफी आगे आ गई थी. ये भालू इसके बाद हेली के घर की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इस घर में मौजूद चारों कुत्ते जब भालू को देखकर भौंकने लगे तो ये मादा भालू बिफरी और उन पर अटैक करने लगी. (फोटो क्रेडिट: bakedlikeapie इंस्टाग्राम) अपने कुत्तों पर अटैक होते देख हेली फौरन वहां भागते हुए आई और सीधा भालू से भिड़ गईं. हेली ने बिना कुछ सोचे-समझे इस भालू को दीवार से गिराने की कोशिश की और वे इस भालू को भगाने में कामयाब रही. वही हेली के घर का सीसीटीवी ये पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा था. (फोटो क्रेडिट: DeMarko ट्विटर)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










