
अपनी ही गर्लफ्रेंड को काटकर खा गया शख्स, बोला- भूख लगी थी, बाहर जाने का मन नहीं था
AajTak
कहानी रूस की, जहां 16 साल की लड़की को अपने ही प्रेमी पर भरोसा करना भारी पड़ गया. दरअसल, जिस प्रेमी पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया उसी ने उसे ऐसी मौत दी जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. पुलिस ने जब कातिल को पकड़ा तो कत्ल ही वजह सुनकर उनके भी होश उड़ गए.
20 जनवरी 2009 के दिन एकातेरिना ज़िनोविएवा (Ekaterina Zinovyeva) नामक लड़की शाम के समय अपने ऑफिस से घर पहुंची. वहां उसने देखा कि उसके दो दोस्त 20 वर्षीय मैक्सिम गोलोवत्सिख (Maxim Golovatskikh) और यूरी मोज़नोव (Yury Mozhnov) वहां उसके कमरे में पार्टी कर रहे हैं. दोनों नशे में चूर थे. उन्होंने एकातेरिना को कहा कि हमने आज एक स्पेशल डिश बनाई है. तुम भी उसे टेस्ट करो और बताओ कि वह कैसी बनी है.
एकातेरिना ने भी वह डिश खा ली क्योंकि उसे भी जोरों से भूख लगी थी. लेकिन जब उसे उस डिश की सच्चाई पता लगी तो उसके होश उड़ गए. दरअसल, इस डिश के पीछ एक बेहद खौफनाक क्राइम की कहानी छुपी थी. चलिए जानते हैं इस पूरी कहानी के बारे में विस्तार से...
कहानी है रूस की. यहां 16 साल की लड़की करीना बर्दुचियन (Karina Barduchian) अपने परिवार के साथ रहती थी. उसे कविताएं और कहानियां लिखने का काफी शौक था. उसने स्कूल के दिनों में ही इतनी कविताएं और कहानियां लिख डाली थीं कि हर कोई उसकी तारीफ करता था. इसी बीच उसे म्यूजिक में भी काफी दिलचस्पी आने लगी. उसने दुनियाभर के म्यूजिक को सुना. फिर उसने अपने टेस्ट के एक म्यूजिक को चुन कर दिन भर उसके बारे में रिसर्च करने लगी. वह पता लगाने लगी कि जो म्यूजिक उसे पसंद है उसे कौन-कौन फेमस लोग बनाते हैं.
तभी इस म्यूजिक की सर्च में उसे मैक्सिम गोलोवत्सिख नामक लड़के के बारे में पता लगा. मैक्सिम का लाइफस्टाइल काफी अजीब था. वह बेहद अजीबो-गरीब कपड़े पहना करता था और एक वैंपायर लुक में रहने का उसे शौक था. एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान करीना की मुलाकात मैक्सिम से हो भी गई. लेकिन जैसे ही उसने असल जिंदगी में मैक्सिम को देखा तो उसकी फैन बन गई. वह उसे अपना आइडल मानने लगी.
Daily Mail के मुताबिक, वह उससे इतनी प्रभावित हुई कि उसी की तरफ कपड़े पहनने लगी और उसी की तरह वैंपायर मेकअप करने लगी. लेकिन जब उसकी मां नादिया को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने करीना को मैक्सिम से दूर रहने को कहा. लेकिन मैक्सिम की दीवानगी करीना पर इस कदर सवार थी कि वह उससे छुप-छुप कर मिलती, जिसकी भनक उसकी मां को कभी नहीं लग पाई. कुछ समय बाद दोनों के बीच अफेयर भी शुरू हो गया.
समय बीतता गया. फिर आया 19 जनवरी 2009 का दिन. सुबह होते ही करीना स्कूल के लिए निकली. स्कूल खत्म होते ही वह ग्रुप स्टडी के लिए अपनी दोस्त के घर गई. जब उसकी मां को पता लगा कि करीना ग्रुप स्टडी के लिए अपनी एक दोस्त के घर पर है तो उन्होंने उसे कहा कि अगले दिन सुबह 7 बजे से पहले घर आ जाना. लेकिन अगले दिन करीना जब घर नहीं पहुंची तो नादिया ने करीना की दोस्त को पूछा कि उनकी बेटी कहां है. दोस्त ने बताया कि करीना तो पिछले दिन ही शाम को उसके घर से निकल गई थी. उसे किसी दोस्त का फोन आया था, जिसके बाद वह उसके घर से निकल गई.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









