
अपनी संपत्ति छिपाकर बैंकरप्ट घोषित करा लिया था, ब्रिटेन में भारतीय मूल के कारोबारी को जेल
AajTak
ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक कारोबारी को बैंकरप्सी से जुड़े मामले में आठ महीने जेल की सजा सुनाई है. भारतीय मूल के कारोबारी पवर आरोप था कि उसने अपनी संपत्ति छिपाकर खुद को बैंकरप्ट घोषित करा लिया था. भारतीय मूल के कारोबारी सुखविंदर संघेरा को तीन साल पहले ब्रिटिश कोर्ट ने बैंकरप्ट घोषित किया था.
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक कारोबारी ने अपनी संपत्ति छिपाकर खुद को दिवालिया घोषित करा लिया था. ब्रिटेन की एक अदालत ने तीन साल पहले भारतीय मूल के कारोबारी पर बैंकरप्सी से संबंधित प्रतिबंध 10 साल के लिए बढ़ा दिए थे. अब वित्तीय अनियमितता से जुड़े इस मामले में ब्रिटेन की कोर्ट ने भारतीय मूल के कारोबारी को आठ महीने जेल की सजा सुनाई है.
जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल के सुखविंदर सिंह संघेरा सेंट्रल इंग्लैंड के एक स्पा शहर में रहते हैं. सुखविंदर, लीमिंगटन स्पा में सुखी संघेरा नाम से चर्चित हैं. सुखविंदर ने 1 लाख 40 हजार पाउंड से अधिक का कर्ज ले रखा था. सुखविंदर संघेरा को अगस्त 2017 में वारविक की काउंटी कोर्ट ने दिवालिया घोषित कर दिया था.
नियमों के मुताबिक सुखविंदर संघेरा को अपनी सभी संपत्तियों का खुलासा ब्रिटेन की इनसॉल्वेंसी सर्विस के आधिकारिक रिसीवर के सामने करना था. ऐसा करने के लिए वह नियमों के मुताबिक बाध्य था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. सुखविंदर ने इनसॉल्वेंसी सर्विस के आधिकारिक रिसीवर के सामने ये खुलासा भी नहीं किया कि कॉवेंट्री में एक संपत्ति का वह इकलौता मालिक था जिसके किराये के रूप में 1900 पाउंड की आमदनी होती थी.
बताया जाता है कि पिछले हफ्ते सुखविंदर संघेरा वारविक क्राउन कोर्ट में पेश हुआ. कोर्ट ने उसे फ्रॉड के चार मामलों में सजा सुनाई. इनसॉल्वेंसी सर्विस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने संघेरा को कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया और धोखाधड़ी अधिनियम 2006 के तहत चार मामलों में आठ महीने की सजा का ऐलान कर दिया. चारो मामलों में सजा साथ-साथ चलेगी.
इनसॉल्वेंसी सर्विस के मुख्य जांचकर्ता ग्लेन विक्स ने कहा कि कई मौकों पर सुखी संघेरा को अपनी ईमानदारी सिद्ध करने, ट्रस्टियों को किराये की संपत्ति से लाभ होने की जानकारी देने का अवसर मिला. सुखी ने देनदारियों का भुगतान करने से बचने के लिए काफी समय तक कॉवेंट्री की रेंटल प्रॉपर्टी को छिपाए रखने की कोशिश की.
गौरतलब है कि सुखी संघेरा को बैंकरप्सी से जुड़े नियमों के मुताबिक आधिकारिक रिसीवर और ट्रस्टियों के सामने अपनी संपत्ति का खुलासा करना था. सरकार ने अगस्त 2019 में बैंकरप्सी से जुड़े प्रतिबंध 10 साल के लिए लागू करने की अपील मान ली थी. आम तौर पर ये प्रतिबंध एक साल के लिए ही लगाए जाते हैं. ऑफिसियल रिसीवर ने जांच के बाद सुखी संघेरा की एक संपत्ति नीलाम कर दी और करीब 70 हजार पाउंड की राशि जुटाई.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








