
'अपनी बेटी की तस्वीर उल्टी टांगी, दामाद की क्यों नहीं?' राजा के भाई ने सोनम के माता-पिता को घेरा, टोने-टोटके पर पूछे सवाल
AajTak
Sonam Raghuvanshi: इंदौर में सचिन रघुवंशी ने कहा कि जब राजा लापता हुआ, तो सोनम के पिता ने अपने घर के बाहर उसकी तस्वीर उल्टी टांग दी थी. जब बेटी की तस्वीर उल्टी टांगी तो वह जिंदा मिली. अगर उन्होंने दामाद राजा के लिए ऐसा किया होता, तो वह शायद जिंदा होता.
मेघालय में मारे गए राजा रघुवंशी के परिवार ने भले ही बहू सोनम के भाई गोविंद को माफ कर दिया हो, लेकिन उनके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तांत्रिक साजिश को लेकर सनसनीखेज सवाल भी उठाए है.
राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने पूछा, ''सोनम के पिता ने अपनी बेटी की तस्वीर उल्टी टांगकर उसे जिंदा वापस लाने को टोना-टोटका किया, लेकिन दामाद राजा के लिए ऐसा नहीं किया? अगर सोनम के परिवार ने राजा की तस्वीर भी उल्टी टांगी होती, तो मेरा भाई भी जिंदा होता.'' सचिन ने सोनम की मां और पिता को साजिश में शामिल मानते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की.
तांत्रिक क्रिया और मांगलिक कनेक्शन सचिन ने बताया कि जब राजा लापता हुआ, तो सोनम के पिता ने उसकी तस्वीर उल्टी टांगी. उनकी बेटी जिंदा मिली, लेकिन राजा के लिए ऐसा क्यों नहीं किया? सचिन ने सवाल उठाया कि सोनम के परिवार को तांत्रिक सलाह देने वाला कौन था और क्या यह हत्या की साजिश का हिस्सा था? उन्होंने पुलिस से तांत्रिक कनेक्शन की गहराई से जांच करने की मांग की.
सोनम की मां पर सचिन का निशाना सचिन ने खास तौर पर सोनम की मां पर निशाना साधते हुए कहा, ''एक मां को अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग और साजिश की पूरी जानकारी होती है. मां से कुछ नहीं छिपता. सोनम की मां से गहन पूछताछ होनी चाहिए.''
राजा के भाई ने हवाला कनेक्शन का भी जिक्र करते हुए कहा, ''यह कोई छोटी साजिश नहीं है. हवाला से जुड़े लोग इसमें शामिल हो सकते हैं. सचिन ने सोनम, राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी से गहन पूछताछ की मांग की, ताकि साजिश की पूरी प्लानिंग उजागर हो.
गोविंद को माफी, मगर सोनम के माता-पिता पर सवाल राजा का परिवार सोनम के भाई गोविंद को माफ कर चुका है, क्योंकि उनका मानना है कि उसे साजिश की कोई जानकारी नहीं थी. गोविंद ने भी अपनी बहन को फांसी की सजा दिलवाने का वादा किया है. हालांकि, सचिन ने सोनम के माता-पिता को कटघरे में खड़ा किया, यह सवाल उठाते हुए कि उन्होंने सोनम की साजिश को क्यों नहीं रोका?

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







