
अपनी पत्नी से भूलकर भी ना कहें ये 3 बातें, रिश्ते में आ जाएगी हमेशा के लिए खटास
AajTak
ऐसा कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता बेहद मजबूत होता है लेकिन इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों को काफी मेहनत और मशक्कत की जरूरत होती है. अपना घर और रिश्ते छोड़कर आई महिला के लिए उसका पति उसका मान होता है, ऐसे में पति को कभी गुस्से या मजाक में अपने मुंह से गुस्से में ऐसे शब्द नहीं निकालने चाहिए जो आपकी पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा दें.
भारत में अक्सर वैवाहिक जीवन की तुलना एक गाड़ी से की जाती है जिसमें पति और पत्नी एक गाड़ी के पहिए होते हैं. अगर एक पहिया टूट गया तो वैवाहिक जीवन की यह गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती है. यही वजह है कि पति-पत्नी का यह रिश्ता जितना मजबूत होता है, उतना ही नाजुक भी होता है. इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों को काफी मेहनत और मशक्कत की जरूरत होती है.
एक साथ रहते हुए पति या पत्नी के बीच मनमुटाव या तूतू-मैं-मैं होना स्वाभाविक है लेकिन पति को यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि गुस्से या मजाक में भी अपने मुंह से ऐसे शब्द ना निकालें जो इस मजबूत रिश्ते को कमजोर कर दें. अपना घर और सभी रिश्ते छोड़कर आई महिला के लिए उसका पति उसका मान होता है, ऐसे में पति को कभी गुस्से या मजाक में अपने मुंह से गुस्से में ऐसे शब्द नहीं निकालने चाहिए जो आपकी पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा दें. ये अक्सर बड़े विवाद का कारण बन सकता है और कई मामलों में तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है. यहां हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बताएंगे जो पति को अपनी पत्नी से कभी भी नहीं बोलनी चाहिए.
लुक्स का मजाक
कभी भी पति को अपनी पत्नी के शारीरिक बनावट को लेकर कुछ भी अपशब्द या मजाक भी नहीं करना चाहिए क्योंकि एक महिला के लिए यह काफी दिल दुखाने वाला और शर्मिंदगी भरा हो सकता है. मजाक में भी पत्नी पर मोटी, पतली या उनकी हाइट को लेकर टिप्पणी करना बाॅडी शेमिंग है जो किसी भी महिला को पसंद नहीं आएगा.
आपका ये छोटा सा मजाक या टिप्पणी आपकी पत्नी के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है. आप जब उनकी शरीर बनावट पर टिप्पणी करते हैं तो पत्नी के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने लगती है और वो आपसे दूरी महसूस करने लगती है. इसलिए भूलकर भी ऐसी बातें अपनी पत्नी से ना कहें.
रिश्तेदार का नाम लेकर तंज

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












