
अपना प्यार पाने के लिए ₹15 लाख खर्च कर लड़की से बनी लड़का, पुलिस खोजते पहुंची तो दोनों गृहस्थ जीवन जीते मिलीं
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 लाख खर्च कर अपना जेंडर बदलवाया और आर्य समाज में शादी करने के बाद दोनों मथुरा में पति -पत्नी के रूप में किराए के घर में रह रहे थे. जयपुर के सांगानेर थाने में जब गुमशुदगी दर्ज हुई तो पुलिस दोनों को ढूंढते हुए मथुरा पहुंची.
राजस्थान के जयपुर में एक युवती ने लिंग (Gender) बदलवाकर अपनी सहेली से शादी कर ली. जेंडर बदलने वाली युवती करीब 7 साल पहले जयपुर की एक छात्रा से दिल लगा बैठी थी और फिर उसने प्यार में जेंडर बदलने का फैसला कर लिया. मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 लाख रुपए खर्च कर अपना जेंडर बदलवाया.
आर्य समाज में शादी करने के बाद दोनों मथुरा में पति -पत्नी के रूप में किराए के घर में रह रहे थे. जयपुर के सांगानेर थाने में जब गुमशुदगी दर्ज हुई तो पुलिस दोनों को ढूंढते हुए मथुरा पहुंची. पुलिस दोनों को जयपुर ले आई. जहां दोनों ने बालिग होने और साथ में रहने की सहमति जताई. पुलिस ने दोनों से लिखित सहमति पत्र लेकर छोड़ दिया.
दरसअल, भरतपुर की रहने वाली सविता साल 2017 में अपनी बहन के साथ जयपुर पढ़ने आई थी. राजधानी के सांगानेर में किराए पर रहकर सविता कोचिंग करती थी. उस दौरान पास ही रहने वाली ममता (बदला हुआ नाम) से उसकी दोस्ती हो गई. अच्छी सहेलियां होने के कारण दोनों का अधिकतर समय साथ ही बीतता था. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.
सांगानेर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल बाबूलाल के मुताबिक, कोरोना काल के चलते दोनों सहेलियां दूर हो गईं. लेकिन, अक्सर दोनों की फोन पर बातचीत होती रहती थी. साल 2021 में कोरोना काल खत्म होने के बाद सविता और ममता की मुलाकात हुई. दोनों में गहरा प्यार होने के चलते दोनों ने शादी करने और पति पत्नी की तरह साथ में ज़िंदगी गुजारने का फैसला किया. फिर दोनों में जेंडर बदलवाने को लेकर बातचीत होने लगी.
फिर सविता ने करवाया जेंडर चेंज हेड कांस्टेबल बाबूलाल के मुताबिक, दोनों में बातचीत के बाद सविता ने फैसला लिया कि वो जेंडर बदलवाकर लड़की से लड़का बनेगी. जेंडर चेंज करवाकर सविता ललितसिंह बन गई. इसके लिए सविता ने ममता के बारे में अपने डॉक्टर जीजा को बताया और जेंडर बदलने के लिए मदद भी मांगने के साथ ममता से शादी करवाने की मदद मांगी.
जीजा ने इंदौर का एक अस्पताल सर्जरी के लिए बताया. इसके बाद सविता ने 31 मई 2022 को हॉस्पिटल में जेंडर चेंज के लिए डॉक्टर से बातचीत की. करीब 10 महीनों में 3 बार की सर्जरी के बाद सविता लड़की से लड़का ललितसिंह बन गई. इसमें करीब 15 लाख का खर्चा आया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







