
'अन्नपूर्णा' के बाद अब 'महाराज' पर 'तांडव', OTT के प्रोजेक्ट्स को सियासत कर रही सेंसर
AajTak
'महाराज' से बिना कोई सीन-कहानी-ट्रेलर सामने आए बिना ही विवाद छिड़ा हुआ है. ऐसी भी रिपोर्ट्स आती रही हैं कि फिल्मों और शोज को लेकर होने वाली पॉलिटिक्स और विवादों को बढ़ता देख, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब अपने प्रोजेक्ट्स पहले ही सेंसर करने लगे हैं.
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' जब अनाउंस हुई, तभी से जनता इसका इंतजार कर रही थी. नेटफ्लिक्स ने फरवरी में हुए इवेंट में जब अपने नए इंडियन प्रोजेक्ट्स की झलकियां शेयर कीं, तो 'महाराज' भी उसमें शामिल थी.
मई में अनाउंस हुआ कि ये 14 जून को रिलीज होगी. मगर इस अनाउंसमेंट के बाद फिल्म से जुनैद और जयदीप अहलावत के फर्स्ट लुक के अलावा, कोई टीजर-ट्रेलर- प्रोमो नहीं शेयर किया गया. रिपोर्ट्स आईं कि मेकर्स ने नया मार्केटिंग प्लान बनाया है और रिलीज के बाद जब कहानी के दम पर फिल्म की चर्चा होगी, तभी प्रमोशन किया जाएगा.
लेकिन 'महाराज' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को खबर आई कि ये फिल्म अब कानूनी पंगे में उलझ गई है और अब टलने वाली है. और इसकी वजह है 'महाराज' की कहानी को लेकर शुरू हुआ विवाद.
क्या है 'महाराज' का विवाद? जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 1862 के 'महाराज लाइबल केस' पर बेस्ड है. मामला ये था कि जर्नलिस्ट और समाज सुधारक करसनदास मूलजी ने, वल्लभ संप्रदाय की धारणाओं और धर्मगुरु (जिन्हें महाराज की पदवी दी जाती है) के आचरण पर सवाल उठाते हुए एक आर्टिकल लिखा.
इसमें उन्होंने महाराज पर पर यौन दुराचार का आरोप भी लगाया. महाराज ने इस आर्टिकल के लिए करसनदास पर मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया. करीब डेढ़ महीने की सुनवाई के बाद, कोर्ट ने करसनदास के पक्ष में फैसला दिया था.
150 साल से ज्यादा पुरानी कहानी लेकर आ रही 'महाराज' में जुनैद ने जर्नलिस्ट करसनदास मूलजी का किरदार निभाया है. फिल्म में जुनैद के सामने जयदीप विलेन के रोल में हैं. 'महाराज' की रिलीज डेट पास आई तो सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने और नेटफ्लिक्स का बॉयकॉट की डिमांड वाले हैशटैग ट्रेंड करने लगे.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











