
अनोखी बारात: स्कूटी पर दूल्हे को लेकर मंडप पहुंची दुल्हन, चौंक गए रिश्तेदार
AajTak
मध्य प्रदेश के नीमच में एक अनोखी बारात देखने को मिली. यहां दुल्हन अपनी शादी के लिए मंडप तक स्कूटी पर बैठकर पहुंची. साथ में दूल्हे को भी अपने पीछे बैठा लिया. जैसे ही दोनों ने एंट्री की तो शादी में आए मेहमान भी हैरान रह गए.
आपने दूल्हे को घोड़ी या कार से बारात में जाते तो कई बार देखा होगा लेकिन मध्यप्रदेश के नीमच में एक दुल्हन अपनी एक्टिवा से सात फेरे लेने पहुंची. खास बात ये रही कि दुल्हन के साथ उसकी एक्टिवा पर दूल्हा भी बैठा हुआ था. दोनों एक साथ में एक्टिवा पर सवार होकर शादी के मंडप तक पहुंचे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











