
अनोखी चोरी देख लोग हैरान, दुकानदार ने कहा- चोर की पहचान बताने वाले को देगा इनाम
AajTak
बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल, एक चोर ने दुकान के आगे रखे दूध की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, दूध चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल, एक चोर ने दुकान के आगे रखे दूध की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, दूध चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि साइकिल सवार एक चोर दुकान के पास पहुंचा और दुकान के आगे कैरेट में रखा दूध का पैकेट अपने बैग में रख लिया. साथ ही वह इधर-उधर देख भी रहा है. इसके बाद चोर साइकिल को सड़क किनारे खड़ा कर फिर से दोबारा दुकान पर पहुंचा और दूध का पूरा कैरेट ही उठाकर चलता बना.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











