
अनु भाई की जीवनभर की तपस्या सफल, राम मंदिर निर्माण के लिए लाए गए पहले पत्थरों की खेप उन्होंने ही तराशी
AajTak
गुजरात के अनु भाई सोमपुरा की निगरानी में ही अयोध्या में पहली बार मंदिर निर्माण के लिए पत्थर आया था और पत्थरों को तराशने का काम शुरू हुआ था. वह अपने भाई और बड़े बेटे के साथ अयोध्या आए थे और फिर यहीं के होकर रह गए. तराशे गए पत्थर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है. मगर, अनु भाई सोमपुरा के लिए जीवन भर की तपस्या है.
अयोध्या में आखिरकार भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है. प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है. लेकिन इस तारीख के लिए तमाम लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी. उन्हीं लोगों में से एक हैं गुजरात के अनु भाई सोमपुरा, जिनकी निगरानी में ही अयोध्या में पहली बार मंदिर निर्माण के लिए पत्थर आया था और पत्थरों को तराशने का काम शुरू हुआ था.
अनु भाई सोमपुरा कहते हैं वह अपने भाई और बड़े बेटे के साथ अयोध्या आए थे. शुरुआत में पत्थर तराशने वाले कारीगरों से चलने को कहा, तो अयोध्या में अशांति के चलते उन लोगों ने आने से मना कर दिया था. मगर, अनु भाई अपने भाई और बेटे के साथ अयोध्या आए, तो यहीं के ही होकर रह गए.
राम मंदिर निर्माण के लिए मिर्जापुर, राजस्थान और जयपुर के कलाकारों की मदद से तराशे गए पत्थर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है. मगर, अनु भाई सोमपुरा के लिए जीवन भर की तपस्या है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, तो उसकी नींव में 1990 में आए पत्थरों की वह पहली लॉट लगी होगी, जो अनु भाई के आंखों के सामने आई थी.
30 दिसंबर तक काम पूरा करने की मिली है डेडलाइन
इस समय अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार हो गया है. लाइटिंग-फिटिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है. श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय ने कुछ दिन पहले बताया था कि अभी के लिए भूतल और पहली मंजिल का काम पूरा करने के लिए 30 दिसंबर डेडलाइन फिक्स की गई है. इसी डेडलाइन में काम पूरा करना है. यानी 7 दिन में फिनिशिंग से लेकर बाकी सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे.
प्राण-प्रतिष्ठा के लिए मिलेगा महज 84 सेकंड का मुहूर्त

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







