
अनुराग कश्यप की बेटी का खुलासा- 'हुआ था मेरा यौन उत्पीड़न'
AajTak
आलिया कश्यप ने भद्दे कमेंट्स का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने पुरानी याद भी साझा की है जब उनका सेक्शुअल हैरासमेंट किया गया था. आलिया ने रेपिस्ट मानसिकता वाले लोगों को निशाना बनाया है और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.
बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इनदिनों चर्चा में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की थीं. जिसपर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस बात से वे काफी घबराई हुई हैं और उनका मानना है कि वे अपनी लाइफ में इतना कभी नहीं डरीं जितना डर उन्हें पिछले कुछ हफ्तों में अपनी फोटोज पर कमेंट्स पढ़कर लगने लगा है. उन्होंने भद्दे कमेंट्स का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसी के साथ उन्होंने पुरानी याद भी साझा की है जब उनका सेक्शुअल हैरासमेंट किया गया था. आलिया ने रेपिस्ट मानसिकता वाले लोगों को निशाना बनाया है और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा- पिछले कुछ हफ्ते मेरी मेंटल हेल्थ के लिए काफी मुश्किल रहे हैं. जबसे मैंने लिंगरी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं मुझे बहुत भद्दे और अभद्र कमेंट्स मिल रहे हैं. मैंने कभी भी इतना डरा हुआ और सहमा महसूस नहीं किया कि मेरे दिमाग में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने का ख्याल भी आ गया. हम लोग उस देश में रहते हैं जहां पर लोग महिला के यौन उत्पीड़न के बाद कैैंडल मार्च निकालते हैं लेकिन जब वो जिंदा रहती है तो उसे कोई प्रोटेक्ट नहीं करता. सच तो ये है कि भारत में महिलाएं सेक्शुअली हैरास होते हुए ही बड़ी होती हैं. मैं ऐसे ही भद्दे कमेंट्स सुनते हुए बड़ी हुई हूं. यही नहीं, माइनर एज में एक मिडिल एज्ड शख्स ने मेरा यौन उत्पीड़न भी किया था.
'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











