
अनिवार्य हिजाब के खिलाफ, पश्चिम के साथ दोस्ती के पैरोकार... क्या ईरान की सियासत बदल देंगे नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान?
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण यहां फिर से चुनाव हुआ था. चुनाव में सुधारवादी नेता मसूद पेजेश्कियान को जीत मिली है. उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को को शिकस्त दी है. इस चुनाव में देश में सबसे कम 40 फीसदी मतदान हुआ था.
ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में बड़ा उलफेटर हुआ है और सुधारवादी नेता मसूद पेजेश्कियान देश के 9वें राष्ट्रपति चुने गए हैं जिन्होंने कट्टरपंथी सईद जलीली को शिकस्त दी है. उदारवादी नेता मसूद पेजेश्कियान को हिजाब विरोधी माना जाना जाता है. पेजेश्कियान पश्चिम के साथ बेहतर संबंधों, परमाणु समझौते की वापसी और हिजाब कानून में सुधार की वकालत करते हैं.
ईरान में 28 जून को हुए राष्ट्रपति चुनाव में इतिहास में सबसे कम मतदान हुआ था, जिसके बाद पेजेश्कियान ने कट्टरपंथी सईद जलीली के 13.5 मिलियन वोटों के मुकाबले 16.3 मिलियन वोट हासिल कर शुक्रवार के दूसरे चरण के चुनाव में जीत हासिल की. अब पेजेशकियन को वर्षों से चली आ रही आर्थिक पीड़ा और खूनी दमन से नाराज जनता को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह अपने वादे के मुताबिक बदलाव ला सकते हैं.
महसा अमिनी पर दिया था ये बयान
2022 में जब महसा अमिनी की मौत हुई थी, ईरानी सांसद मसूद पेजेश्कियान ने लिखा कि “इस्लामिक देश में किसी लड़की को उसके हिजाब के लिए गिरफ़्तार करना और फिर उसके शव को उसके परिवार को सौंपना स्वीकार नहीं किया जा सकता है.” कुछ दिनों बाद, जब देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए और सरकार ने इसे कुचलने की कोशिश की तो उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि जो लोग “सुप्रीम लीडर का अपमान कर रहे हैं … वे भविष्य में समाज को क्रोध और घृणा के अलावा कुछ और नहीं देंगे.”
ईरान की सत्ता में बड़ा उलटफेर, रिफॉर्मिस्ट मसूद पेजेश्कियान जीते राष्ट्रपति चुनाव, कट्टरपंथी जलीली की हार
सुधारवादी नेता की रही है पहचान

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









