
अनिरुद्धाचार्य का बयान, विवाद, फायरिंग और फिर शूटआउट... ऐसे हुआ दिशा पाटनी के परिवार को दहलाने वालों का खुलासा
AajTak
बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग ने यूपी पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया. जांच में सामने आया कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने अनिरुद्धाचार्य विवाद के बाद शूटआउट की साजिश रची थी. पढ़ें इस शूटआउट की पूरी कहानी.
Disha Patani house shootout Bareilly: बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरे शहर को दहला दिया था. पहले इसे एक मामूली डराने वाली वारदात समझा गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला सीधा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग तक जा पहुंचा. इस कहानी की शुरूआत अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान से शुरू हुई, यह साजिश न सिर्फ सोशल मीडिया पर फैली, बल्कि देखते ही देखते गोलीबारी, एनकाउंटर और पुलिस बनाम गैंगस्टर की जंग में बदल गई. जानें बरेली शूटआउट और गाजियाबाद एनकाउंटर की पूरी कहानी.
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के प्रवचन के दौरान एक भक्त ने महाराज से एक सवाल पूछा था. सवाल शादी को लेकर था. सवाल पूछने वाले का सवाल ये था कि घर वाले उसे शादी के लिए कह रहे हैं, लेकिन शादी से उसे अब डर लगता है. इसके जवाब में तब महाराज ने जो कहा था उसे लेकर खास तौर पर महिलाएं नाराज हो गई थीं. हालांकि बाद में महाराज ने एक वीडियो जारी कर अपनी उस बात के लिए माफी भी मांग ली थी.
उनका वीडियो आगे चल कर एक शूटआउट की वजह बनेगा और एक एनकाउंटर में दो लोग मारे जाएंगे, तब किसी ने नहीं सोचा था. पर हुआ ये कि इस वीडियो के सामने आने के बाद देश की बहुत सारी महिलाओं की तरह फिल्म एक्ट्रैस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने 30 जुलाई को एक वीडियो जारी कर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ बयान दिया था. उसका वीडियो वायरल हो गया था.
उस वीडियो के जारी करने के बाद 12 दिन बीत जाते हैं. 12 दिन बाद 12 सितंबर को तड़के करीब साढ़े 3 बजे बरेली में खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के घर के बाहर एक अजीब हादसा होता है. दिशा पाटनी के घर के बाहर दो लोग मोटरसाइकिल पर आते हैं, घर की दीवार की तरफ हवा में गोलियां चलाते हैं और भाग जाते हैं. गोली की आवाज घर के अंदर तक जाती है, जब घर वाले बाहर आते हैं, तो देखते हैं कि घर के बाहर दो खाली कारतूस पड़े हुए हैं. वो फौरन पुलिस को खबर देते हैं. पर अब तक ये पता नहीं था कि दिशा पाटनी के घर गोली चलाने वाले कौन थे और गोली चलाने का मकसद क्या था?
शूटआउट के 24 घंटे बीतते बीतते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शूटआउट की सच्चाई सामने आ जाती है. इस पोस्ट से पता चलता है कि दिशा पाटनी के घर शूटर को इसलिए भेजा गया था क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ खुशबू पाटनी के उस बयान से नाराज थे. जिसकी जिक्र हमने खबर के शुरू में किया था.
जैसे ही वो पोस्ट सामने आई और शूटआउट के पीछे लॉरेंस गैंग के हाथ का पता चला, फौरन यूपी पुलिस हरकत में आ गई. दरअसल, दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी यूपी पुलिस के डीएसपी पद से रिटायर हुए हैं. दिशा की बड़ी बहन खुशबू पाटनी आर्मी में अफसर रह चुकी हैं. जिस वक्त गोली चली, तब दिशा पाटनी मुंबई में थी. लेकिन उनकी बहन मां और पिता घर में ही थे. अब यूपी पुलिस ने शूटरों की तलाश में एक मुहिम शुरू की.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








