
अनाथालय में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की से रेप, महिला केयरटेकर समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज
AajTak
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप मामले में शिकायत के आधार पर खांडेश्वर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 64 (बलात्कार) और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक अनाथालय में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर खांडेश्वर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप मामले में शिकायत के आधार पर खांडेश्वर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 64 (बलात्कार) और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- एक लाख में रेप का समझौता, 10 घंटे पीड़िता को थाने में बैठाए रखा... बाराबंकी SP ने किया दारोगा को सस्पेंड, SHO लाइन हाजिर
उन्होंने बताया कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसमें एक महिला केयरटेकर भी शामिल है. जिसने जुलाई और सितंबर के बीच हुए दुर्व्यवहार की रिपोर्ट नहीं की. प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के जरिए लड़की के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने पिछले महीने भी उसके साथ इसी तरह से घटना को अंजाम दिया.
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने लड़की को गलत तरीके से छुआ. वहीं, महिला केयरटेकर को दुर्व्यवहार के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











