
अनलॉकः पंजाब सरकार ने हटाया वीकेंड और नाइट कर्फ्यू, खुलेंगे बार-रेस्टोरेंट-जिम
AajTak
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि स्कूल बंद रहेंगे लेकिन कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शिक्षण संस्थान डिप्टी कमिश्नर की अनुमति से खुल सकेंगे. इसके लिए जरूरी होगा कि सभी टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ और छात्रों को कम से कम दो सप्ताह पहले वैक्सीन की एक डोज लगी है, इससे संबंधित सर्टिफिकेट जमा किया जाए.
पंजाब में कोरोना का कहर कम हो गया है. राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.4 फीसदी पर आ गया है. इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने लोगों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू हटाने का ऐलान किया है. साथ ही यह भी कहा है कि अब इंडोर आयोजनों में सौ लोग शिरकत कर सकेंगे, जबकि आउटडोर आयोजन के लिए 200 लोगों को एकत्रित होने की अनुमति दी जाएगी. पाबंदियों में यह ढील सोमवार यानी 12 जुलाई से प्रभावी होगी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










