
अनमोल बिश्नोई को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जान का खतरा! मांगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
AajTak
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने अदालत में पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहज़ाद भट्टी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है. NIA ने भी कोर्ट में स्वीकार किया कि खतरे के ठोस इनपुट मिले हैं. सोशल मीडिया वीडियो में अनमोल और उसके परिवार को हत्या की धमकियाँ दी गई थीं. अनमोल ने बुलेटप्रूफ गाड़ी व जैकेट की मांग की है. परिवार और वकील भी लगातार डर में हैं, जिसके चलते अदालत ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया.
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. 28 नवंबर को अनमोल के वकील ने अदालत में एक एप्लिकेशन दायर कर दावा किया था कि उनके मुवक्किल की जान को बड़ा खतरा है. इस अर्जी पर सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी अदालत में स्वीकार किया कि अनमोल की सुरक्षा को लेकर 'ठोस इनपुट' मिले हैं और उसकी जान को वास्तविक खतरा है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहज़ाद भट्टी की धमकियों से जुड़ा है. अनमोल ने कोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर आए वीडियो के ज़रिए भट्टी ने उसे और उसके परिवार को खुलेआम हत्या की धमकी दी है. अर्जी में कहा गया कि यह पहली बार नहीं है. मार्च 2025 में भी जालंधर में एक यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला इसी गैंगस्टर की वीडियो धमकियों के बाद हुआ था, जिसकी ज़िम्मेदारी भी उसी ने ली थी. इसलिए मौजूदा खतरा 'मज़ाक नहीं, बल्कि बेहद वास्तविक और गंभीर' है.
बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाने की मांग वर्तमान में अनमोल NIA की कस्टडी में है. उसने अदालत से मांग की है कि जब भी उसे पेशी के लिए ले जाया जाए, उसे बुलेटप्रूफ वाहन में लाया जाए, बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाए और सुरक्षा का पूर्ण आकलन कराया जाए. इसके साथ ही उसके वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी इस खतरे को लेकर लिखित शिकायत दी है.
परिवार भी डर के साए में अदालत को अनमोल की ओर से यह भी बताया गया कि न सिर्फ उसकी जान खतरे में है बल्कि उसके परिवार और केस को संभाल रहे वकीलों को भी लगातार डर और तनाव का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ते खतरे को देखते हुए अदालत ने इस आवेदन पर गंभीरता से विचार किया और उसी वजह से अनमोल को कुछ समय के लिए NIA कार्यालय में सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










