
अनजान लड़के संग घूमने विदेश चली गई लड़की, हुआ ऐसा अंत
AajTak
एक लड़की ने अपने पहले डेट का एक्सपीरियंस शेयर किया और लिखा- किसी अजबनी के साथ पहले डेट के लिए कभी मत जाना. दरअसल, लड़की 6 दिनों की छुट्टी पर गई थी. लेकिन 5 दिन पहले ही लौट आई.
पहले डेट का एक्सपीरियंस कई लोगों के लिए खराब होता है. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने पहले डेट के लिए किसी रेस्टोरेंट या बार में जाते हैं. लेकिन एक लड़की ने अपने पहले डेट पर एक लड़के के साथ विदेश घूमने चली गई. उसने इसका एक्सपीरियंस टिकटॉक पर शेयर किया. और उसे यूनिक बताया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम पैगे एलन है. वो स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग की रहनेवाली है. एलन अपनी पहली डेट के लिए छुट्टियों पर पुर्तगाल गई थी. लेकिन दुर्भाग्य से उसकी छुट्टियां उसके मुताबकि अच्छी नहीं रही.
एलन ने बताया कि वो पुर्तगाल एक लड़के से मिलने गई थी. जिससे वो इंस्टाग्राम पर बातें करती थी. लेकिन वहां पहुंचने पर एलन को एहसास हुआ कि लड़का उसकी तरह का नहीं है. और उसे बहुत बुरा फील हुआ.
एलन ने टिकटॉक पर एक वीडियो अपलोड किया. कैप्शन लिखा- पहले डेट के लिए किसी अजनबी के साथ छुट्टियों पर मत जाना.
उसने कहा- तो इंस्टाग्राम पर मिले एक अजनबी के साथ मैं छुट्टियों पर गई थी और वो ऐसा रहा.













