
अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करने की तैयारी, 80 हिरासत में, मोकामा में रातभर छापेमारी... दुलारचंद मर्डर केस में अबतक क्या-क्या हुआ?
AajTak
मोकामा हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह सहित अन्य सहयोगियों पर शिकंजा कसते हुए पटना पुलिस ने रातभर छापेमारी की. पुलिस अबतक करीब 80 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है, जबकि दूसरी ओर नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है.
मोकामा हत्याकांड मामले में कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर देर रात पटना लेकर पहुंची. गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे पटना एसएसपी ऑफिस के DIU सेल में रखा गया है. वहीं, पुलिस की कई टीमें रातभर छापेमारी कर अन्य आरोपियों और संदिग्धों की तलाश में जुटी रहीं. अब तक 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है और आज अनंत सिंह समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस तेजी से इस मामले की जांच में जुटी है. पटना पुलिस की कई विशेष टीमें नामजद और संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. अब तक करीब 80 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है.
यहां देखें Video
दुलारचंद यादव के परिजनों ने इस हत्या के मामले में कर्मवीर, राजवीर और छोटन सिंह को मुख्य रूप से नामजद किया है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मोकामा, पंडारक और आस-पास के इलाकों में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया. साथ ही, इस मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी पीयूष प्रियदर्शी समेत कई अन्य लोगों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








