
अधिक chewing gum चबाने से हुई थी 19 साल की लड़की की मौत! मां ने किया आगाह
AajTak
क्या च्यूइंगम से भी किसी की मौत हो सकती है? सवाल बड़ा ही उलझाने वाला है. हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में लोग च्यूइंगम चबाते देखे जा सकते हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला द्वारा दावा किया गया है,
क्या च्यूइंगम (chewing gum) से भी किसी की मौत हो सकती है? सवाल बड़ा ही उलझाने वाला है. हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में लोग च्यूइंगम चबाते देखे जा सकते हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला द्वारा दावा किया गया है, कि उसकी बेटी की जान अधिक च्यूइंगम की वजह से गई है. वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक बेटी की मौत के 10 साल बाद उसने 19 वर्षीय बेटी की मौत के कारणों का खुलासा किया है. (फोटो-Wales news) ब्रिटेन के लैननेली की रहने वाली मारिया मॉर्गन की 19 वर्षीय बेटी सामंथा जेनकिंस की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी. मारिया ने बताया कि सामंथा अचानक बीमार हो गई थी. उन्हें लगा कि ये सामान्य बीमारी है, लेकिन उसकी हालात तेजी से बिगड़ती गई. जिसके बाद उसे एंबुलेंस से प्रिंस फिलिप अस्पताल ले जाया गया था. (फोटो-Wales news) मारिया ने बताया कि अस्पताल में ले जाने पर उसे ऐंठन होने लगी. डॉक्टरों से उसकी बात हुई, जिसमें उसे बताया गया कि वह बेहोश हो चुकी है. अपनी बेटी को अस्पताल ले जाने के तीन दिन बाद, उसे मॉरिस्टन अस्पताल के एक डॉक्टर ने फोन कर बेटी के बारे में दुखद सूचना दी. हालांकि, बेटी की असमय मृत्यु ने उसे पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था, लेकिन बेटी के मौत के कारण को सुलझाने के लिए उसने प्रयास शुरू कर दिए. (फोटो-Wales news)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












