
अतीक के 'काहे का डर' वाले बयान के बाद भाई अशरफ बोला- जो माफिया डॉन हो उसको डर लगे…
AajTak
प्रयागराज के नैनी जेल के सफर के दौरान अशरफ ने आजतक से खास बातचीत की. अशरफ ने कहा, 'योगी जी ने कहा है कि जहां-जहां माफिया डॉन हैं, उन्हें नहीं छोड़ेंगे लेकिन मैं माफिया डॉन नहीं हूं... हम आपको माफिया डॉन लग रहे हैं.. किसने कहा कि हम माफिया डॉन हैं.. मेरा भाई भी डॉन नहीं है.'
उमेश पाल अपहरण केस का मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद का काफिला प्रयागराज पहुंचने वाला है. अतीक को सीधे नैनी जेल पहुंचाया जाएगा. इसके साथ ही अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से लाया गया. उसे भी आज रात नैनी जेल में ही रखा जाएगा. कल दोनों की उमेश पाल किडनैपिंग केस में पेशी होगी.
नैनी जेल के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जैसे-जैसे प्रयागराज पास आ रहा है... अतीक का परिवार राहत की सांस ले रहा है. पूरे सफर में अतीक अहमद का काफिला चार जगह ठहरा है.काफिले में ब्रेक लगते ही परिवार की धड़कनें भी बढ़ जाती है. काफिले के पीछे-पीछे चल रही अतीक की बहन ने एनकाउंटर का डर जताया है.
अशरफ बोला- मैं और मेरा भाई डॉन नहीं हैं
इस बीच अतीक अहमद के भाई अशरफ का काफिला प्रतापगढ़ पहुंचने वाला है. सफर के दौरान अशरफ ने आजतक से खास बातचीत की. अशरफ ने कहा, 'योगी जी ने कहा है कि जहां-जहां माफिया डॉन हैं, उन्हें नहीं छोड़ेंगे लेकिन मैं माफिया डॉन नहीं हूं... हम आपको माफिया डॉन लग रहे हैं.. किसने कहा कि हम माफिया डॉन हैं.. मेरा भाई भी डॉन नहीं है.'
आजतक से बातचीत में अतीक अहमद के भाई अशरफ ने कहा, 'मेरे भाई पांच बार के विधायक और सांसद रह चुके हैं, मैं भी विधायक रह चुका हूं... हमारा राजनीतिक परिवार है.... जो माफिया हो उसे सरकार से डर लगे...' गाड़ी पलटने के सवाल पर अशरफ ने कहा कि अभी तक गाड़ी पंक्चर तो हुई नहीं.
अतीक ने कहा था- काहे का डर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












