
अतीक अहमद को 'शहीद' बताने वाले कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी हिरासत में, कब्र पर रखा था तिरंगा, कहा- भारत रत्न दो
AajTak
कांग्रेस के प्रयागराज के पार्षद के प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने माफिया अतीक अहमद को शहीद बता दिया. साथ ही उसे भारत रत्न और शहीद का दर्जा देने की मांग तक कर डाली. साथ ही कब्र पर जाकर तिरंगा रखा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने राजकुमार पर केस दर्ज कर उसे कस्टडी में ले लिया है.
प्रयागराज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां यूपी निकाय चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने ऐसी डिमांड कर दी, जिसे सुनकर लोग हैरान रहे गए. कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने माफिया अतीक अहमद को शहीद बता दिया.
इतना ही नहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी कर डाली. साथ ही अतीक की कब्र पर पहुंचकर तिरंगा तक ओढ़ाया और सलामी भी दी. वायल वीडियो में राजकुमार यह कहता दिखाई दे रहा है कि वह अतीक को शहीद का दर्ज दिलाएगा. वीडियो के वायरल होते ही पार्टी ने उसे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.
पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ दर्ज की FIR
इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रयागराज के पार्षद के प्रत्याशी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने राजकुमार को अपनी कस्टडी में ले लिया है. राज कुमार ने अतीक और अशरफ की कब्र पर जाकर तिरंगा झंडा रखा और दोनों को अमर बताया था.
बात दें, 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार किया था. 16 अप्रैल को अतीक-अशरफ को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया गया था.
महाराष्ट्र में लगाए गए थे शहीद के बैनर

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







