
अतीक अहमद को यूं ही नहीं लौटने देगी यूपी पुलिस, उमेश पाल हत्याकांड मामले में मांगी रिमांड
AajTak
माफिया अतीक अहमद 24 घंटे के अंदर गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज पहुंच गया है. यहां उसे नैनी जेल में रखे जाने की तैयारी है. अतीक पर 100 से ज्यादा केस चल रहे हैं और मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में MP-MLA कोर्ट का फैसला आना है. इसमें अतीक मुख्य आरोपी है. अतीक पर हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड में भी साजिश का आरोप लगा है. इस केस के सिलसिले में यूपी पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है.
गैंगस्टर से राजनेता बना अतीक अहमद दो दिन से सुर्खियों में है. उत्तर प्रदेश पुलिस उसे अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज लेकर पहुंच गई है. समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ 100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो 2019 से जेल में बंद है. मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट का फैसला आना है. इस मामले में अतीक और उसका भाई असरफ समेत 11 आरोपी हैं. इस बीच, माफिया अतीक अहमद से जुड़ी खबर सामने आई है. यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में भी अतीक पर शिकंजा कसने का फुल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस अतीक को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद वापस साबरमती जेल नहीं भेजना चाहती है, इसलिए उसने बड़े प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है. यूपी पुलिस हाल ही में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक से पूछताछ करना चाहती है. इस संबंध में पुलिस ने प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. पुलिस ने इस याचिका में कोर्ट से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ को लेकर अनुमति मांगी है. इस याचिका पर आज ही सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होनी है. पुलिस ने अर्जी में यह भी बताया है कि माफिया अतीक के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं, इसलिए उससे पूछताछ किया जाना जरूरी है.
2019 में साबरमती जेल भेजा गया था अतीक
बता दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अतीक अहमद जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है. वो फूलपुर से सांसद भी रहा है. उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी की जेल से शिफ्ट किया गया था. अप्रैल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि अतीक को गुजरात में हाई सिक्योरिटी वाली जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए. दरअसल, तब देवरिया जेल में बंद अतीक पर रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण और मारपीट का आरोप लगा था.
यह भी पढ़ें- अतीक के 'काहे का डर' वाले बयान के बाद भाई अशरफ बोला- जो माफिया डॉन हो उसको डर लगे…
'राजू पाल हत्याकांड में भी नामजद है अतीक'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











