
अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद और गुलाम दोनों ही फरार चल रहे थे. यूपी पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम रखा गया था. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की नेतृत्व में हुए एनकाउंटर में दोनों को ढेर कर दिया गया.
पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में मारने वाले पुलिसकर्मियों को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल देने का ऐलान किया गया है. असद और गुलाम, उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी थे. पिछले साल अतीक और अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या से पहले असद अहमद का एनकाउंटर हुआ था. झांसी में 13 अप्रैल 2023 को असद और मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर करने वाली एसटीएफ टीम के 6 सदस्यों और अन्य पुलिसकर्मियों सहित कुल 17 पदाधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिलेगा.
पांच-पांच लाख रुपए के थे इनामी
उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद और गुलाम दोनों ही फरार चल रहे थे. यूपी पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम रखा गया था. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की नेतृत्व में हुए एनकाउंटर में दोनों को ढेर कर दिया गया था. एसटीएम को असद और गुलाम के पास से एक ब्रिटिश Bulldog रिवॉल्वर और Walhther पिस्टल बरामद हुई थी.
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में न्यायिक आयोग ने पुलिस को दी क्लीन चिट, मर्डर का मकसद भी बताया
पारीछा डैम इलाके में छिपे हुए थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, असद और मोहम्मद गुलाम झांसी में पारीछा डैम के पास छिपे हुए थे. पारीछा डैम झांसी में बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच में है. इसी इलाके में दोनों छिपकर बैठे हुए थे. यूपी एसटीएफ ने झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एनकाउंटर किया. यह जगह कानपुर-झांसी हाईवे पर स्थित है. झांसी से कानपुर की तरफ 30 किलोमीटर पहले लोकेशन पर एसटीएफ ने असद और गुलाम को मार गिराया था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










