
अतीक-अशरफ के हत्यारे को गैंगस्टर सुंदर भाटी से मिली पिस्टल? जेल में हुई थी दोनों की मुलाकात
AajTak
अतीक और अशरफ की हत्या में शामिल एक आरोपी सनी सिंह के पश्चिम उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी के साथ कनेक्शन सामने आए हैं. हमीरपुर जेल में बंद रहने के दौरान सनी सिंह सुंदर भाटी का करीबी हो गया था. इसके बाद जेल से छूटते ही सनी सुंदर भाटी के लिए काम करने लगा.
लवलेश, अरुण और सनी... ये उन तीन हमलावरों के नाम हैं, जिन्होंने खुलेआम पुलिस और मीडिया के सामने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस इस हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ा रही है. इस मामले में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. अब यह बात सामने आई है कि वारदात में शामिल सनी सिंह का पश्चिम उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी से कनेक्शन रहा है.
बताया जा रहा है कि हमीरपुर जेल में बंद रहने के दौरान सनी सिंह सुंदर भाटी का करीबी हो गया था. इसके बाद जेल से छूटते ही सनी सुंदर भाटी के लिए काम करने लगा. पुलिस को शक है कि अतीक और अशरफ की हत्या में प्रयुक्त जिगाना पिस्टल सनी को सुंदर भाटी से ही मिली है.
दरअसल, अतीक और अशरफ हत्याकांड में शामिल तीन शूटर्स में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला सनी सिंह भी शामिल है. सनी के भाई पिंटू ने बताया है कि सनी आपराधिक किस्म का है. उसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. उसकी घर में भी किसी से नहीं बनती. इसलिए वह बचपन में ही घर से भाग गया था.
पिंटू ने बताया, 'वे लोग कुल 3 भाई थे. जिनमें से एक की पहले ही मौत हो गई. सनी भी बचपन में ही घर छोड़कर चला गया. परिवार वालों का उससे कोई लेना-देना नहीं है. वह कोई काम नहीं करता. दिन भर यहां-वहां घूमता रहता है. परिवार में कोई भी उससे बात नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: तुर्की की zigana made पिस्टल से हुई अतीक और अशरफ की हत्या, तुर्की से होती है अवैध तस्करी
तुर्की की पिस्टल से किया अटैक

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











