
अतीक-अशरफ की हत्या के बाद कानपुर में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा स्थगित, लगा रह गया पंडाल
AajTak
Dhirendra Krishna Shastri: कानपुर में कार्यक्रम स्थगित होने के बाद आयोजकों की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया. उन्होंने कार्यक्रम को उसी समय आयोजित करने की बात कही. लेकिन जिलाधिकारी नेहा जैन ने साफ कह दिया है कि किसी भी वीडियो और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. अब देखना होगा कि डीएम के आदेश के बाद भी आयोजक कार्यक्रम को जबरन करवाते हैं या स्थगित करते हैं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में होने जा रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंतकथा को स्थगित कर दिया गया है. कानून व्यवस्था और उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू होने के चलते जिलाधिकारी नेहा जैन ने इस संबंध में आदेश दिए. पता हो कि प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े, इसलिए सभी जिलों में धारा 144 लागू है.
जिले की शिवली तहसील स्थित मैथा इलाके में 17 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक हनुमंत कथा का आयोजन तय था. कथा कहने मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे थे. कार्यक्रम की तैयारियां 15 से 20 दिन पहले ही शुरू हो गई थीं. कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी मिल गई थी.
लेकिन शनिवार रात को प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रदेशभर में धारा 144 लागू कर दी गई. जिसके मद्देनजर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष तौर पर आदेश जारी किया गया था. धारा 144 लागू होने पर मैथा SDM ने कार्यक्रम को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया.
इसके बाद आयोजकों की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया. उन्होंने कार्यक्रम को उसी समय आयोजित करने की बात कही.
लेकिन जिलाधिकारी नेहा जैन ने रविवार देर रात अपने बयान में साफ कर दिया कि कानपुर देहात में 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक श्री बागेश्वर धाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, मगर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. किसी भी वीडियो और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. देखें Video:-
बहरहाल, अब यह देखना होगा कि जिले के डीएम के आदेश के बाद भी आयोजक कार्यक्रम को जबरन करवाते हैं या स्थगित करते हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







