
अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेंगे... आतंकी संगठन अल-कायदा की धमकी
AajTak
अतीक, अशरफ हत्या मामले में बड़ी आतंकी धमकी मिली है. अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग्जीन जारी कर कहा अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेंगे.
अतीक और अशरफ हत्या मामले में बड़ी आतंकी धमकी मिली है. अल-कायदा ने अतीक की हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है. आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग्जीन जारी कर कहा कि इस हत्याकांड का बदला लेंगे.
अल-कायदा ने दी अतीक की हत्याकांड का बदल लेने की धमकी
बता दें, माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. पुलिस की सुरक्षा के बीच इस सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था. तीनों पत्रकार बनकर पहुंचे, इसके बाद जैसे ही अतीक और अशरफ ने मीडिया से बात करनी शुरू की, तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान हुई करीब 18 राउंड फायरिंग में 8 गोलियां अतीक को लगीं. इस हत्याकांड की जांच चल रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











