
अडानी पर अड़ी कांग्रेस, क्या सोरोस पर फंस गई? देखें हल्ला होल अंजना के साथ
AajTak
कांग्रेस जहां बीजेपी पर लगातार कारोबारी गौतम अदाणी से कनेक्शन जोड़कर हमलावर है. वहीं, बीजेपी ने भारत विरोधी सोच रखने वाले अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस के साथ सोनिया गांधी के संबंध होने का आरोप लगाया है. आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के कथित संबंधों पर जमकर हंगामा हुआ. सवाल सदन की कार्यवाही पर भी उठे रहे हैं कि क्या संसद सत्र जनता के मुद्दों पर न होकर राजनीति की भेंट चढ़ रहा है?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











