
अडानी ने Grant Thornton को हायर करने की खबरों का किया खंडन, बताया ‘अफवाह’
AajTak
अडानी एंटरप्राइजेज ने BSE फाइलिंग में कहा है कि इस तरह की खबरें बाजार की अफवाहें हैं, जिस पर टिप्पणी करना गलत होगा. दरअसल मंगलवार को कई रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया था कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप ने अपनी कुछ कंपनियों के स्वतंत्र ऑडिट के लिए और निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन को चुना है.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) के खुलासे के बाद से अडानी ग्रुप विवादों में है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट देखी गई थी. इस बीच चर्चा थी कि अडानी एंटरप्राइजेज ने ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) को हायर किया है. लेकिन अब अडानी ग्रुप ने इसे बाजार की अफवाह करार दिया है.
अडानी एंटरप्राइजेज ने BSE फाइलिंग में कहा है कि इस तरह की खबरें बाजार की अफवाहें हैं, जिस वजह से इस पर टिप्पणी करना गलत होगा.
बता दें कि मंगलवार को सूत्रों ने बताया था कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप ने अपनी कुछ कंपनियों के स्वतंत्र ऑडिट के लिए और निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन को चुना है. लेकिन गुरुवार को कंपनी ने इसका खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया.
सूत्रों ने बताया था कि यह ऑडिट इसलिए कराया जाना था ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या फंड का दुरुपयोग किया गया या क्या बताए गए कारण के अलावा कंपनी ने किसी और मंशा से कर्ज लिया था या नहीं.
बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू आधी हो गई है. हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप को लेकर पब्लिश की गई रिपोर्ट में कई शेयरों में हेरफेर समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसके बाद से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर इस कदर टूटे कि अब तक ग्रुप का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर तक घट गया है.
हालांकि, इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद समूह की ओर से जारी स्टेटमेंट में इसे निराधार करार दिया गया था. लेकिन निवेशकों के सेंटिमेंट पर रिपोर्ट के विपरीत असर को कम करने में अडानी ग्रुप नाकाम रहा. इसके चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में जोरदार गिरावट देखने को मिली और अमीरों की लिस्ट में वे देखते ही देखते चौथे पायदान से 24वें नंबर पर आ गए.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








