
अडानी ग्रुप की जोरदार वापसी, 4 दिनों में 1.7 लाख करोड़ बढ़ा Mcap, इस शेयर का धमाल
AajTak
Adani Group Stock: अडानी ग्रुप के शेयरों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. इस वजह से कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इजाफा हुआ है. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ने पिछले चार दिनों में जोरदार छलांग लगाई है.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के धड़ाम हुए शेयर अब रिकवर होते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले चार सेशन में अडानी ग्रुप की लिस्टेड 10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) में 1.73 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अमेरिकी बुटीक इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Parteners) ने अडानी समूह की चार कंपनियों में 15,446 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके बाद शेयरों में तेजी आई है. 24 जनवरी 2023 को आई अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप में ये पहला निवेश था.
मार्केट कैपिटलाइजेशन
अडानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 27 फरवरी को 6.82 लाख करोड़ रुपये था. 3 मार्च को ये बढ़कर 8.55 लाख करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, अभी भी ये अडानी ग्रुप की कंपनियों के 19.20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन से काफी कम है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट आई.
शेयरों ने लगाई जोरदार छलांग
पिछले चार सत्रों में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया है. 27 फरवरी को स्टॉक 57.37 प्रतिशत बढ़कर 1,879.35 रुपये पर क्लोज हुआ. 27 फरवरी को ये शेयर 1,194.20 रुपये पर था. इसके बाद अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (21.77 प्रतिशत ऊपर), अडानी विल्मर (21.53 प्रतिशत ऊपर), अडानी ग्रीन एनर्जी (21.53 प्रतिशत ऊपर), अडानी पावर (21.47 प्रतिशत ऊपर) और एनडीटीवी (21.47 प्रतिशत ऊपर) के शेयरों में तेजी आई. अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस भी इसी अवधि के दौरान 9 फीसदी से 19 फीसदी के बीच ऊपर चढ़े.
GQG पार्टनर्स का निवेश

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












