
'अटल जी हमको बहुत मानते थे, आजीवन उनका सम्मान करेंगे,' बोले बिहार के CM नीतीश कुमार
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया है. आज भारत रत्न पूर्व पीएम वाजपेयी की 99वीं जयंती है. नीतीश ने कहा, अटलजी को लेकर मेरा बहुत लगाव था. अटल जी हमको बहुत मानते थे.
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है. देश आज वाजपेयी को याद कर रहा है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल जी को नमन किया और उनके कार्यों को याद किया. नीतीश ने कहा, अटल जी हमको बहुत मानते थे. उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी. फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया.
नीतीश ने आगे कहा, उनका (अटल जी) इतना अच्छा काम था. हम आजीवन उनका सम्मान करेंगे. मेरा बहुत लगाव था. नीतीश कुमार ने कहा, आज अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है. अटल जी के साथ हम लोगों का पुराना संबंध रहा है. उनसे ज्यादा अच्छे संबंध रहे हैं. उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी. तीन विभागों की जिम्मेदारी दी. इतना मानते थे. फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया. उनका मेरे प्रति प्रेम था. बहुत मानते थे.
'उनके प्रति मेरे मन में आदर का भाव है'
उन्होंने आगे कहा, उनके प्रति मेरा आदर का भाव है और ये आदर का भाव मेरे जीवन भर रहेगा. वो जितने दिन भी प्रधानमंत्री रहे हैं, कभी किसी दूसरे धर्म वालों को दिक्कत नहीं होती थी. बहुत अच्छे ढंग से सब कुछ चलाते थे. हम लोगों का तो उनसे लगाव है. हमारा लगाव बना रहेगा. उनका इतना अच्छा काम था. मीटिंग में मेरे प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करते थे.
'नीतीश ने नाराजगी की खबरों को खारिज किया'
नीतीश ने जेडीयू के आरजेडी में विलय की खबरों पर आपत्ति जताई. उन्होंने सुशील मोदी का नाम लिए बिना कहा, आजकल अंड-बंड बोलते रहते हैं सब. हमारा पार्टियों में कुछ होने वाला है. नीतीश ने INDIA अलायंस से नाराजगी की खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा, नहीं, जरा भी नाराज नहीं हैं. हमको नहीं कुछ चाहिए. हम पार्टी में सब कुछ ठीक है. नीतीश कुमार ने आगे कहा, एक होकर काम कर रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











