
'अटल जी की कविता को याद करें', राहुल गांधी मामले पर प्रशांत किशोर का BJP पर तंज
AajTak
राहुल गांधी ने सदस्यता जाने के बाद शनिवार को प्रेस वार्ता की. वहीं इस मामले में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने पूर्व पीएम अटल जी की एक कविता को सामने रखते हुए कहा कि भाजपा को इससे सीख लेनी चाहिए. वहीं पीके ने कांग्रेस के लिए कहा कि पार्टी को पता ही नहीं है कि वह किस लड़ाई में हैं.
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस वक्त बिहार में जन सुराज यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार के सारण में राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए मुझे ये लगता है कि 2 साल की सजा अधिक है. राजनीति में इस तरह के बयान और टिप्पणी लोग एक-दूसरे के खिलाफ देते रहते हैं. भाजपा के लोगों को अपने नेता अटल जी की पंक्ति "छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता" याद करना चाहिए और बड़ा दिल दिखाना चाहिए.
कानूनी प्रक्रिया का करता हूं सम्मान: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में दो साल की सजा कुछ अधिक है. भारत की राजनीति में नेता मंच से इस तरह के वाद-विवाद और टीका-टिप्पणी करते रहते हैं. यह भारत के लोकतंत्र में पहली घटना नहीं है, और आखिरी भी नहीं है. हालांकि प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हैं.
कांग्रेस को नहीं पता वे किस लड़ाई में हैं: प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता ही नहीं है कि वे किस लड़ाई में हैं. सिर्फ दिल्ली में संसद तक मार्च करने और ट्वीट करने भर से ये लड़ाई आप नहीं लड़ सकते. ये लड़ाई अगर आपको लड़नी है तो आपको जमीन पर, गांवों में, सड़कों पर उतरना पड़ेगा. कल मैं 20 किमी पैदल चला हूं, मुझे कांग्रेस का एक कार्यकर्ता नहीं मिला जो राहुल गांधी की सदस्यता पर गांवों में लोगों को बता रहा हो कि ये गलत हुआ है. जबतक विपक्षी दलों की लड़ाई चुनावी नतीजों में नहीं दिखेगी, तबतक कोई आपको गंभीरता से नहीं लेगा.
शनिवार को राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बता दें कि मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया था. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी और तुरंत जमानत भी दी थी. वहीं इसके एक दिन बाद गुरुवार को ही उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. शनिवार को राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को और भाजपा पर जमकर हमला बोला.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








