
अटल जयंती पर PM मोदी आज केन-बेतवा लिंक परियोजना की रखेंगे आधारशिला, दो राज्यों की 65 लाख आबादी को होगा फायदा
AajTak
इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के 10 जिलों में लगभग 44 लाख लोग और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा. यानी इस परियोजना से दो राज्यों की कुल 65 लाख आबादी को सीधा फायगा पहुंचेगा. इस परियोजना का अनुमानित खर्च 44,605 करोड़ रुपये है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 दिसंबर को अटल बिहारी जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे. राष्ट्रीय नदी जोड़ो नीति के तहत यह इस तरह का पहला प्रयास होगा. इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के 10 जिलों में लगभग 44 लाख लोग और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिल सकेगा. यानी इस परियोजना से दो राज्यों की कुल 65 लाख आबादी को सीधा फायगा पहुंचेगा. इस परियोजना का अनुमानित खर्च 44,605 करोड़ रुपये है. यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को दी.
इतने किसानों को होगा फायदा इस परियोजना से 2 हजार गांवों के करीब 7.18 लाख किसान परिवारों को लाभ मिलेगा. इससे 103 मेगावाट बिजली और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा भी पैदा की जाएगी.
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इस परियोजना के बारे में बताते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर जिले के खजुराहो में इस परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं, जो बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भाग्य और छवि को बदलने वाली है.' इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग और समन्वय का एक अद्वितीय उदाहरण है.
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: उमा भारती ने पूर्व आईएएस अधिकारी जुलानिया पर साधा निशाना, कहा-केन बेतवा प्रोजेक्ट रुकवाने में हाथ
किसानों की सिंचाई की समस्या का होगा समाधान
मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नदी लिंकिंग अभियान के सपने को साकार करने की पहल की है. इस परियोजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और यह पीने और औद्योगिक उपयोगों के लिए भी पर्याप्त जल आपूर्ति करेगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









