
अज्ञात महिला की लाश, कुचला हुआ चेहरा और बेरहम अनजान कातिल... ऐसे उलझी ऊना के इस मर्डर केस की गुत्थी
AajTak
ऊना के पुलिस कप्तान ने बताया कि इस वारदात के दौरान महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जानबूझकर विकृत करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. लाश के पास महिला के कपड़े या अन्य सामान भी बरामद नहीं हुआ है.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. लाश क्षत-विक्षत हालत में मिली. जिसकी शिनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा है. पुलिस को शक है कि महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
ऊना के पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश सिंह ने बुधवार को इस हत्याकांड के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि ऊना के गगरेट क्षेत्र में आशादेवी-अंबोटा संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है. आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया है.
जिले के पुलिस कप्तान ने बताया कि इस वारदात के दौरान महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जानबूझकर विकृत करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. लाश के पास महिला के कपड़े या अन्य सामान भी बरामद नहीं हुआ है.
एसपी राकेश सिंह ने आगे बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं. पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस के मुताबिक, घास काटने गए ग्रामीणों ने महिला की लाश को वहां देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की छानबीन की. इसके बाद पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और मृतक की पहचान के लिए पंजाब के पुलिस थानों से जानकारी साझा की गई है, ताकि शव की पहचान होते ही अपराधी तक पहुंचा जा सके.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









