
अजीत डोभाल समेत 7 देशों के NSA से क्यों मिले रूस के राष्ट्रपति पुतिन?
AajTak
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. रूस ने अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषदों के सचिवों और एनएसए की पांचवीं बैठक की मेजबानी की. इस दौरान डोभाल ने कहा कि कोई भी देश अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए नहीं कर सकता.
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनका यह दौरा बुधवार से शुरू हुआ था. उन्होंने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच कई मामलों पर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को जारी रखने पर सहमति बनी.
मॉस्को में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को बनाए रखने पर भी सहमति बनी.
पुतिन से किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
डोभाल अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषदों के सचिवों/एनएसए की पांचवीं बैठक में शिरकत करने क लिए बुधवार को मॉस्को पहुंचे थे. एनएसए डोभाल ने कहा कि कोई भी देश अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए नहीं कर सकता. उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के लोगों की भलाई और मानवीय जरूरतें भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान एक कठिन दौर से गुजर रहा है और जरूरत के समय में भारत अफगान लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा. भारत ने अफगानिस्तान में संकट के समय 40,000 मीट्रिक टन गेहूं, 60 टन दवाइयां, पांच लाख कोविड टीके भेजकर मदद की है.
एनएसए ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बन गया है. लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की जरूरत है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











