
अजीत डोभाल जोहान्सबर्ग में फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स मीटिंग में हुए शामिल, साइबर सुरक्षा पर की चर्चा
AajTak
ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. यह वैश्विक आबादी का 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 16 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल जोहान्सबर्ग में फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स मीटिंग में शामिल हुए. यहां हुई बैठक में साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई. ब्रिक्स के अलावा, ब्रिक्स के मित्र देश बेलारूस, बुरुंडी, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र, कजाकिस्तान और क्यूबा ने भी भाग लिया.
NSA ने साइबर सुरक्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ को विशेष रूप से संसाधनों की सीमाओं पर काबू पाने की जरूरत है. इस कोशिश में भारत हमेशा ग्लोबल साउथ के साथ मिलकर काम करने में सबसे आगे रहेगा.
अजीत डोभाल ने कहा कि AI, बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी टेक्नोलॉजी के आने से साइबर खतरों की गंभीरता तेजी से बढ़ेगी. उन्होंने साइबर अपराधियों और आतंकवादियों के बीच संबंधों पर भी चर्चा की. जिसमें वित्तपोषण, मनी लॉन्ड्रिंग, कट्टरपंथीकरण, भर्ती और सुरक्षित संचार के लिए साइबर स्पेस का उपयोग शामिल है. NSA ने ब्रिक्स के अपने समकक्षों और ब्रिक्स देशों के मित्रों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर भी हुए थे शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले दिनों ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए थे. जयशंकर ने एक ट्वीट में विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई चर्चा को 'उपयोगी' बताया था.
उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'ब्रिक्स देशों के एजेंडे को आगे बढ़ाने और शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए बैठक में उपयोगी बातचीत हुई.'
ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं. यह वैश्विक आबादी का 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 16 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








