
अजित पवार से मुलाकात में क्या हो रही बात? शरद पवार ने बताया
AajTak
शरद पवार और अजित पवार की एक के बाद एक मुलाकात से दोनों नेताओं के फिर साथ आने की चर्चा छिड़ गई है. इस बीच अब अजित से मुलाकातों को लेकर शरद पवार का बयान आया है.
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों फडणवीस सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार की अपने चाचा शरद पवार के साथ लगातार हो रही बैठकें चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. चाचा-भतीजे की मुलाकात के सिलसिले से चर्चा दोनों के फिर साथ आने की भी होने लगी थी. अब शरद पवार ने अजित से मुलाकातों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है.
शरद पवार ने कहा है कि जनता के काम के लिए एक-दूसरे से मुलाकातें करनी पड़ती हैं. उन्होंने कहा कि हम एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर काम कर रहे हैं. एआई तकनीक पर सिर्फ हम काम करेंगे तो कोई फायदा नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार का भी समर्थन जरूरी है. शरद पवार ने कहा सरकार के नुमाइंदों का जनप्रतिनिधियों से चर्चा करना कोई नई बात नहीं है.
इससे पहले, शरद पवार और अजित पवार की मुलाकातों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि काम के सिलसिले में हमेशा मुलाकात होती रहती है. अजित पवार ने भी चाचा के साथ मुलाकातों को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा था कि हम काम के सिलसिले में मिलते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: 'काम से सिलसिले में होती रहती हैं मुलाकातें...', अजित-शरद पवार के मिलने पर बोलीं सुप्रिया सुले
गौरतलब है कि इसी महीने 4 से 21 अप्रैल के बीच दोनों चाचा-भतीजे की तीन मुलाकातें हो चुकी हैं. शरद पवार और अजित पवार की पहली मुलाकात 4 अप्रैल को वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में हुई थी जहां गन्ना उत्पादन में एआई के इस्तेमाल पर प्रेजेंटेशन भी हुआ था. 12 अप्रैल को सतारा में दूसरी मुलाकात हुई. रयत शिक्षण संस्था के आयोजन में बैलेंसशीट पढ़ते समय अजित पवार से जब गलती हुई, चाचा शरद उनकी मदद के लिए भी आगे आए थे. दोनों नेताओं की मुलाकातों का सिलसिला 21 अप्रैल को भी जारी रहा.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: शरद पवार और अजित पवार फिर साथ आए नजर, अगल-बगल बैठे दिखे चाचा-भतीजे

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







