अजित पवार ने 3 महीने पहले बुलाई थी 'सीक्रेट मीटिंग', जहां से शुरू हुई NCP के टूटने की कहानी
AajTak
एनसीपी के संरक्षक शरद पवार ने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के लिए चर्चा, विचार-विमर्श और आगे की योजना बनाने के लिए मुंबई के बालार्ड पीयर स्थित एनसीपी कार्यालय में पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी. उसी दिन उनके भतीजे अजित पवार ने शाम 4 बजे अलग से एक और बैठक बुलाई. यही वो दिन था, जहां से एनसीपी के टूटने की कहानी शुरू हुई.
महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापठक थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले शिवसेना और अब एनसीपी दो फाड़ हो चुकी है. शिवसेना की तरह ही अजित पवार ने चाचा शरद पवार की एनसीपी पर दावा कर दिया है. वहीं शरद पवार ने पार्टी पर अपना हक जताया है. चाचा-भतीजे के बीच इस सियासी जंग की बिसात दो-चार दिन में नहीं, बल्कि महीनों पहले बिछाई जा चुकी थी. और ये सब शुरू हुआ 11 अप्रैल 2023 को.
दरअसल, 11 अप्रैल को एनसीपी के संरक्षक शरद पवार ने लोकसभा चुनावों के लिए चर्चा, विचार-विमर्श और आगे की योजना बनाने के लिए मुंबई के बालार्ड पीयर स्थित एनसीपी कार्यालय में पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी. दो-तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में राज्य और राज्य के बाहर भी बीजेपी की स्थिति का जायजा लिया गया.
इस बैठक के बाद उसी दिन उनके भतीजे अजित पवार ने शाम 4 बजे अलग से एक और बैठक बुलाई. इस बैठक में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, धनजय मुंडे, अनिल देशमुख, जयंत पाटिल, दिलीप वाल्से, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ और कुछ अन्य नेता शामिल हुए.
अजित की बैठक में इन दो मुद्दों पर हुई चर्चा
जानकारी के मुताबिक बैठक में दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. पहला ये कि कैसे केंद्रीय एजेंसियां खासकर ईडी का शिकंजा उन पर कसा हुआ है. बैठक में चिंता जताई गई कि अगर एक-एक कर सभी लोग ईडी के घेरे में आ गए तो पार्टी को चलाने वाला कोई नहीं बचेगा. कुछ नेताओं द्वारा यह भी कहा गया कि कोई भी ये न सोचें कि वे ईडी की जांच के दायरे में नहीं हैं. आने वाले समय में उन पर भी ईडी का शिकंजा कस सकता है.
अजित की बैठक में दूसरा मुद्दा एनसीपी के संरक्षक शरद पवार के बारे में था. बताया गया है कि बैठक में चर्चा हुई कि शरद पवार की उम्र काफी हो चुकी है और इसलिए किसी भी आपातकालीन स्थिति में या अगर उन्हें कुछ होता है तो पार्टी को नेतृत्व संकट का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए सुप्रिया सुले को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए और अजित पवार को महाराष्ट्र का प्रभार दिया जाना चाहिए. आखिर में यह निर्णय लिया गया कि अजित पवार को सुप्रिया सुले से बात करनी चाहिए और उन्हें शरद पवार से बात करने के लिए कहना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








