
अजित पवार ने पीएम को बताया करिश्माई, बोले- मोदीजी के कारण ही कई राज्यों में है बीजेपी
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम को करिश्माई बताते हुए उनकी तुलना अटल बिहारी वाजपेयी, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से तुलना की. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कारण ही 1984 के बाद 2014 में देश को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी.
एनसीपी नेता अजित पवार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा,'मोदी साहब के काम की वजह से ही देश में बीजेपी आई है. मोदीजी के कारण ही कई राज्यों में बीजेपी है, जबकि वाजपेयी साहब के समय में भी उन्हें पूरा बहुमत नहीं मिला था. मोदीजी के पास करिश्मा है. करिश्मा जैसे एक समय में इंदिराजी के पास था, नेहरू का था, उसी तरह आज मोदीजी का जलवा है. उन्होंने जलगांव के अमलनेर में NCP के समारोह के बाद ये बातें मीडिया से कहीं.
अजित पवार इससे पहले अप्रैल में भी ऐसी ही तारीफ कर चुके हैं. पुणे के पास एक कार्यक्रम में अजित पवार ने कहा था कि नरेंद्र मोदी करिश्मा हैं. जो काम अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता नहीं कर सके, वह काम नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया. उन्होंने कहा था कि 2014 और 2019 में बीजेपी को नरेंद्र मोदी के दम पर जीत मिली थी. नरेंद्र मोदी के कारण ही 1984 के बाद 2014 में देश को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी.
अजित पवार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अधिकारियों के तबादला तक की दरें तय हैं. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कई मंत्रियों के निजी सहायकों के घर पर छापेमारी (भ्रष्टाचार को लेकर) की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासन बाधित हो रहा है, लोग परेशान हैं, क्योंकि शिंदे की मंत्रिपरिषद में निर्धारित 43 के मुकाबले 20 मंत्री ही शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि हर मंत्री बहुत अधिक काम संभाल रहा है. पवार ने कहा,‘सभी मंत्रियों के पास कई विभाग की जिम्मेदारी है. वे कई जिलों के अभिभावक मंत्री भी हैं. वे यह दावा कर सकते हैं कि वे इन सब चीजों को संभालने में सक्षम हैं, लेकिन यह राज्य के प्रशासन में बाधा डाल रहा है.’
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बीजेपी के साथ जाने की लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. अब पीएम मोदी की फिर से तारीफ करने पर इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. इससे पहले भी पवार ने पीएम मोदी के करिश्मे की तारीफ कर थी और EVM पर भी भरोसा जताया था, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एनसीपी को एनडीए में आने का न्योता दे दिया था. इसके बाद अजित पवार ने एनसीपी विधायकों की बैठक बुला ली थी. वहीं अजित NCP सुप्रीमो शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले की पुणे की रैली में भी शामिल नहीं हुए थे. इन सब घटनाक्रमों के बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि अजित पवार बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
(रिपोर्ट: मनीष जोगी)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







