
अजित पवार, छगन भुजबल....महाराष्ट्र सरकार में 9 नए मंत्री कितने दागी? जानें
AajTak
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में फूट के बाद अजित पवार और उनके समर्थक विधायकों ने प्रदेश की शिंदे सरकार का दामन थाम लिया. यही नहीं इन बागी नेताओं में से 9 को मंत्रिमंडल में भी जगह मिल गई. लेकिन अजित पवार, छगन भुजबल, सुनील तटकरे समेत कई नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. देखें.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











