
अजित पवार के बाद NCP के नए अध्यक्ष होंगे प्रफुल्ल पटेल? खुद दिया जवाब
AajTak
प्रफुल्ल पटेल ने खुद के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के बारे में मीडिया रिपोर्टें पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद थीं.
अजित पवार के निधन के बाद NCP का नया अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इसी बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बयान जारी कर खारिज कर दिया है, जिनमें उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का दावा किया गया था. उन्होंने मीडिया में खुद के पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को पूरी तरह से निराधार और गलत करार दिया है.
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोलय ने भी उनके एनसीपी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बयान दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांग ली. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'एक वरिष्ठ पत्रकार ने मुझे गलत जानकारी दी थी कि प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं. जानकारी की पुष्टि किए बिना मैंने मीडिया में कुछ बयान दिया था, किंतु बाद में पता चला जानकारी गलत है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीतदादा पवार के नेतृत्व में ही काम कर रही हैं. भ्रामक जानकारी के लिए मैं खेद प्रकट करता हूं.'
'निराधार हैं ये खबरें'
इसके बाद प्रफुल्ल पटेल ने अपना बयान जारी कर कहा, 'मैंने मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं, जिसमें मेरे एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बात कही गई है. इस मामले में मैं पूरी तरह से स्पष्टता के साथ कहना चाहता हूं कि ये खबरें पूरी तरह निराधार हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है.'
लोकतंत्रिक संस्था है NCP उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी अपने स्थापित आंतरिक प्रक्रिया का पालन करेगी. पटेल ने कहा, 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक संस्था है. इस तरह के बड़े फैसले वरिष्ठ नेतृत्व, विधायकों से परामर्श, समर्पित पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा और सभी पार्टी सदस्यों की भावनाओं एवं सामूहिक इच्छा का सम्मान करके ही लिए जाएंगे. एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते हम इन मामलों में स्थापित प्रक्रिया का पालन करते हैं.'
NCP के वियल पर भी लगा ब्रेक

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







