
अजित पवार के निधन वाले दिन विभाग में धड़ल्ले से क्लियर हुई फाइलें, सवालों के घेरे में 75 मंजूरियां
AajTak
महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद 4 दिनों के भीतर 75 संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा देने का मामला गरमा गया है. आरोप है कि राजकीय शोक के दौरान अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक प्रमाणपत्र जारी किए. अल्पसंख्यक आयोग ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए जांच की मांग की है.
महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक दर्जा देने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के तुरंत बाद महज चार दिनों में 75 अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र जारी किए गए. अल्पसंख्यक मामलों के इस विभाग उका प्रभार उस समय अजित पवार के पास था. हैरानी की बात यह है कि अगस्त 2025 से कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ था, लेकिन 28 जनवरी के बाद अचानक मंजूरियों की बाढ़ आ गई.
29 जनवरी को Poddar International School के 25 स्कूलों को एक ही दिन अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा दिया गया. इसी तरह St. Xavier's के पांच स्कूलों और स्वामी शांति प्रकाश व देवप्रकाश ट्रस्ट के चार स्कूलों को भी प्रमाणपत्र जारी हुए.
28 जनवरी को दोपहर 3:09 बजे श्री माता कन्या सेवा संस्थान को सर्टिफिकेट मिला और इसी दिन अजित पवार का निधन हुआ था. निधन के दिन भी सात संस्थाओं को मंजूरी दी गई. 1 फरवरी (रविवार) को कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ, लेकिन 2 फरवरी को फिर मंजूरियां जारी रहीं. कुछ अनुमोदन शाम 6:45 और 6:58 बजे तक दर्ज किए गए.
अल्पसंख्यक दर्जा क्यों अहम?
अल्पसंख्यक संस्थान बनने पर स्कूलों को कई नियामकीय छूट मिलती है-
पूर्व मंत्री मणिकराव कोकटे के अनुसार, तकनीकी खामियों (खेल मैदान व खेल शिक्षक विवरण आदि) के कारण अक्टूबर से प्रक्रिया रोक दी गई थी. विभाग बाद में अजित पवार को सौंपा गया. कांग्रेस नेता अक्षय जैन ने आरोप लगाया कि जब राज्य शोक में था और मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी, तब मंत्रालय में फाइलें तेजी से निपटाई गईं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








