
अजित पवार का प्लेन कैसे हुआ क्रैश? बारामती विमान हादसे पर AAIB की जांच रिपोर्ट आई सामने
AajTak
बारामती विमान हादसे में अजित पवार की मौत के एक महीने बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है. इसमें कम दृश्यता और एयरस्ट्रिप पर सुरक्षा खामियों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.
बारामती में हुए विमान हादसे में पूर्व महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की मौत के एक महीने बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में हादसे के समय कम दृश्यता (Low Visibility) और बारामती एयरस्ट्रिप पर सुरक्षा संबंधी खामियों को प्रमुख कारणों के रूप में चिन्हित किया गया है.
एएआईबी के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई. हादसे में अजित पवार के साथ विमान के दोनों पायलट, उनका सुरक्षा गार्ड और फ्लाइट अटेंडेंट भी मारे गए. यह दुर्घटना तब हुई जब चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्घटना के समय हवा की स्थिति सामान्य थी और दृश्यता करीब 3 किलोमीटर दर्ज की गई.
दुर्घटना से ठीक पहले कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) में 'ओह शिट... ओह शिट' कहते पायलट की आवाज रिकॉर्ड हुई. हालांकि CVR आग में जलने के कारण डैमेज हुआ है और उससे डेटा निकालने के लिए मैन्युफैक्चरर हनीवेल (Honeywell) से तकनीकी सहायता ली जा रही है. जांच में अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी लिया जा रहा है. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के एनेक्स-13 के तहत एक मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि और तकनीकी सलाहकार नियुक्त किए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अब बर्दाश्त नहीं’... ईरानी हमले के बाद अरब देशों ने इरादे जता दिए, पूरे मिडिल ईस्ट तक भड़कने जा रही है जंग?
बारामती विमान हादसे में कहां तक पहुंची जांच?
सॉलिड स्टेट फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (SSFDR) का डेटा डाउनलोड कर उसका विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि सॉलिड स्टेट कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (SSCVR) का डेटा नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की मदद से निकाला जाएगा. AAIB ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान को ऑपरेट करने वाली कंपनी वीएसआर वेंचर्स के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के शुरुआती बयान दर्ज कर लिए गए हैं. साथ ही अन्य हितधारकों से जुड़े दस्तावेजों और सबूतों की भी जांच की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






