
अजान के दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज से होती है दिक्कत, लगनी चाहिए रोक- बिहार के मंत्री की मांग
AajTak
बिहार के मंत्री जनक राम ने मांग की है कि मस्जिदों से होनेवाले अजान पर रोक लगनी चाहिए. बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जनक ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का हवाला देकर हिंदुओं के पर्व के समय डीजे और तेज गति से वाहन चलाने पर रोक लगती है. उसी संविधान के हवाले से मस्जिदों द्वारा तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर पर भी रोक लगनी चाहिए.
बिहार के मंत्री जनक राम ने मांग की है कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर से होनेवाले अजान पर रोक लगनी चाहिए. बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जनक ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का हवाला देकर हिंदुओं के पर्व के समय डीजे और तेज गति से वाहन चलाने पर रोक लगती है. उसी संविधान के हवाले से मस्जिदों द्वारा तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर पर भी रोक लगनी चाहिए.
गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा कि मस्जिदों के आसपास अन्य समुदायों के परिवार भी रहते हैं. इसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राएं भी होती हैं. मस्जिदों में सुबह-सुबह तेज आवाज से उनको बाधाएं उत्पन्न होती है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार में मंत्री हूं और मुझे इस संबंध में लगातार शिकायत मिलती रहती है.
जनक राम ने कहा कि एक ओर जब आप बाबा साहब के संविधान का हवाला देकर एक वर्ग के त्योहार में लाउडस्पीकर पर रोक लगा देते हैं तो मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर पर रोक लगनी चाहिए. मस्जिदों में लगे तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर भी बंद होना चाहिए.
जनक राम से जब पूछा गया कि क्या आप इस मसले को विधानसभा में उठाएंगे? जवाब में जनक राम ने कहा कि हमारा काम सवालों का जवाब देना है. यदि कोई सदस्य यह सवाल उठाएंगे तो हम जवाब जरूर देंगे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









